121 पंडितों द्वारा होगा महारूद्राभिषेक
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना
मंगल भवन अमंगल हारी से गुंजा गंगोदभव कुंड परिसर
उदयपुर 12 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी हो इसके तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह का आगाज शनिवार को महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुण्ड पर दो दिवसीय संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना के साथ हुआ। धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मानसिंह हाड़ा ने बताया कि रामायण पाठ का शुभारंभ हरीश शर्मा, वरदीचंद चैधरी, गेराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, रोशन नाथ, महेश भावसार, गिरिश शर्मा, देवेन्द्र बैरवा, अध्यक्ष यज्ञनारायण शर्मा, सुरेश रावत, एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने राम परिवार व रामायण की पूजा अर्चना कर की। पंडित पवन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, एडवोकेट उदय सिंह देवडा की टीम द्वारा 24 घंटे तक विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय रामायण पाठ किया।
अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया 18वीं कावड़ यात्रा पर पहली बार सामुहिक अभिषेकात्मक पाठात्मक महारूद्र 21 अगस्त को उभयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 121 विद्वान पंडितों और 121 जजमान जोड़ों द्वारा किया जायेगा।
सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कृष्णकांत कुमावत, डाॅ. ओम साहू, नरेश वैष्णव, भरत मेघवाल, दीपक औदिच्य, सुमित सेठ, प्रवीण औदिच्य, शेखर रावल, लोचन शर्मा, गोपाल औदिच्य, पुरूषोतम पारासर, नवीन व्यास, सहित कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे तक चलने वाले रामायण पाठ में बारी बारी से कार्यकर्ता एवं भक्तोें द्वारा रामायण का पाठ किया।
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन रविवार को:-
महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मान सिंह हाडा ने बताया कि रविवार को सायं 05 बजे दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन कर महा अरती की जायेगी। समिति की ओर रामायण पाठ में आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।