02 पिस्टल व एक 12 बोर मय 14 जिन्दा कारतूस के जब्त
थाना सुखेर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ठाकुर चन्द्रशील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर तथा अभिषेक शिवहरे, सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नगर पश्चिम, उदयपुर के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना सुखेरमय टीम व श्री दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक, डीएसटी मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर अमरख जी महोदव के आगे फूलों की घाटी वाले सडक पर एक संदिग्ध कार की तलाशी ली तो तीन व्यक्ति दलपतसिंह पिता रणसिंह निवासी बडी हाॅस्पीटल के पीछे थाना अम्बामाता जिला उदयपुर, अनिल पिता किशनलाल निवासी सेमटाल थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर तथा भंवरसिंह पिता देवीसिंह निवासी निकोर थाना सायरा जिला उदयुपर मिले। जिनकी तलाशी ली गई तो तीनों के पास एक 12 बोर बन्दूक मय 05 जिन्दा कारतूस, दो पिस्टल मय 09 जिन्दा कारतूस के मिले। उक्त हथियार मय कारतूस तथा अभियुक्तगण द्वारा प्रयुक्त वाहन कार को जब्त किया जाकर तीनों अभियुक्तगण को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
टीमः- संजय शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना सुखेर, दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक डीएसटी, हरीशचन्द्र सउनि, सुनील बिशनोई हैड कानि.,धर्मवीर सिंह हैड कानि., मनमोहन सिंह, योगेश हैड कानि. विक्रम सिंह हैड कानि., जगदीश मेनारिया हैड कानि., सुखदेव सिंह हैड कानि., प्रहलाद पाटीदार कानि., ओमप्रकाश कानि., करतार कानि., अनिल पूनिया कानि., रविन्द्र कानि., रामनिवास कानि., लोकेश लाम्बा कानि. व साईबर सैल से गजराज सउनि व लोकेश रायकवाल कानि.।
