शहर में मोबाइल लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

उदयपुर। शहर के सवीना थानान्तर्गत गत 30 जून 23 को प्रार्थी शाहील मीणा पिता राजु मीणा निवासी म.न. 121, गली न. 04, स्वराज नगर, पारस, सूरजपोल ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 10.06.23 समय करीब शाम 08 बजे सविना चैराहे से राशन का सामान लेकर रेती स्टेण्ड होकर घर जाने के निकला था किरेल्वे ओवर ब्रिज सविना के पास घर से फोन आया तो रुककर बात कर रहा था तभी पीछे से एक मोटरसाईकिल पर तीन लडके आये जो झपटा मारकर मेरा मोबाईल फोन ले मुझे धक्का देकर भाग गए। वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 392/2023 धारा 392.34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवण भूषण यादव के निर्देशानुसार मंजीत सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के निर्देशन  में योगेन्द्र व्यास थानाधिकारी, सविनामय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में कमलेश पिता वीरजी निवासी गातोड, मंदिर फला, जयसमंद, सराडा जिला उदयपुर व गोविन्द पिता कालुलाल निवासी लालमंगरी, सवीना जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका मोबाइल सहित 05 चोरी के मोबाइल जब्त किया जाकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। अभियुक्तो ने 04 अन्य मोबाइल सुरजपोल, प्रतापनगर व हिरणमगरी थाना सर्कल से लूटना बताया। अभियुक्तों को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!