एटीएम लूट के मामले में मुख्य सरगना सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

थाना डबोक। गत 13 नवम्बर 22 को प्रार्थिया सुश्री हनी जारोली पुत्री राकेश  जारोली निवासी न्यू विधानगर, सेक्टर 04, उदयपुर हाल शाखा प्रबन्धक एसबीआई बैंक, डबोक जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि हमारी शाखा में ही एटीएम है। आज मध्य रात को समय 01.08 ए.एम. पर मुझे पुलिस से सूचना मिली की बैंक शाखा का एटीएम चोरी हो गया है। जिस पर मैं मेरे बैंक के कर्मचारियों के साथ बैंक पर पहुॅची तथा शाखा के एटीएम को देखा तो एटीएम कमरा क्षतिग्रस्त हो एटीएम मशीन गायब मिली तथा सुरक्षा गार्ड शंकर लाल ने बताया कि रात को 5-7 अज्ञात व्यक्ति मुॅह बांधकर सफेद रंग की गाड़ी में आये तथा मेरे हाथ-पैर बांध व डरा धमका कर एटीएम लूट कर ले गये है। जिस पर मैंने बैंक को खोलकर सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो रात को समय करीब 12.37 ए.एम. पर 5-7 व्यक्ति सफेद रंग की चार पहिया, पीछे से ओपन गाड़ी में आये तथा गार्ड के हाथ पैर बांध कर बैंक व एटीएम के सीसीटीवी कैमरो को तोड़कर व एटीएम रुम का शटर तोड़ पूरा का पूरा एटीएम मय नगदी लूट कर ले गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार डाॅ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं श्रीमती कैलाश कंवर राठौड वृताधिकारी वृत मावली के निर्देशन  में चेल सिंह चैहान थानाधिकारी, डबोकमय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में वांछित अभियुक्त पवन उर्फ हाण्डा पिता ख्यालीराम निवासी गोरिया, खण्डेला जिला सीकर व तेजपाल सिंह उर्फ कालु पिता रामस्वरूप सिंह निवासी गावली, पाटन, जिला सीकर को जरिये प्रोडक्शन वारण्ट से प्राप्त कर अनुसंधान किया जाकर मुल्जिमानों का पीसी रिमाण्ड लिया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!