तृतीय श्रेणी अध्यापक की परीक्षा देते 01 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

थाना हिरणमगरी। नकल गिरोह की रोकथाम के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा दिये गये निदेशो की पालना मेंठाकुर चन्द्रषील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर एवं श्रीमती शिप्रा  राजावत वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में डीएसटी टीम श्री दिलीपसिंह पु.नि. मय टीम एवं पुलिस थाना हिरणमगरी की टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा मुखबीर एवं अन्य स्त्रौत के माध्यम से नकल गिरोह का पता लगाया जाकर महावीर जैन विधालय संस्थान से. 4 हिरणमगरी उदयपुर परीक्षा केन्द्र पहुंच संजय पारगी पिता लालूराम पारगी निवासी काली मगरी बांसवारी पोस्ट ढीमरी थाना झाडोल की जगह पर बैठ फर्जी परीक्षार्थी किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना बागोडा जिला जालोर को डिटेन कर पूछताछ की गई तो स्वयं द्वारा संजय पारगी की जगह अपने साथी सुरेश  बिष्नोई एवं श्रवण की सहायता से उक्त परीक्षा में डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठना बताया। जिस पर अभियुक्त किशनाराम के विरूद्ध धारा 419,420,467,468,471,120बी भादस 3,6,9/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण संख्या/2023 दर्ज कर अनुसंधान रोशनलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल उदयपुर द्वारा किया जा रहा है।

01-अभियुक्त किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना बागोडा जिला जालोर द्वारा मूल परीक्षार्थी संजय पारगी पिता लालूराम पारगी निवासी काली मगरी बांसवारी पोस्ट ढीमरी थाना झाडोल की जगह पर बैठा एवं उसके कब्जे से एक प्रष्न पुस्तिका क्रमांक 3279827, परीक्षार्थी की ओएमआर शीट की कार्बन प्रति, ई प्रवेष पत्र एवं बालपेन मिला एवं आधार कार्ड जिस पर स्वयं का फोटो लगा है एवं विवरण मूल परीक्षार्थी संजय पारगी का अंकित है।

02-फर्जी परीक्षार्थी किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना बागोडा जिला जालोर को परीक्षा हाॅल में पर्यवेक्षक द्वारा चैकिंग के दौरान भी प्रवेष पत्र एवं आधारकार्ड के फोटो में मिलान नही होने से अभियुक्त किषनाराम का पर्यवेक्षक द्वारा वचन पत्र भी भरवाया गया।

3-उक्त परीक्षा में बैठने से पूर्व प्रकरण के मुख्य अभियुक्त सुरेष बिष्नोई द्वारा डमी परीक्षार्थी/अभियुक्त किषनाराम एवं मूल परीक्षार्थी संजय पारगी की मुलाकात भी करवाई तथा 5 लाख रूपये में सौदा करवाया।

घटना का तरीका:-किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना बागोडा जिला जालोर द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर अवैध लाभ प्राप्त करने के लिये फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर मूल परीक्षार्थी संजय पारगी की जगह परीक्षा में डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठना

गिरफतार अभियुक्त
किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना बागोडा जिला जालोर एवं फरार अभियुक्तगण सुरेष बिष्नोई एवं श्रवण बिष्नोई की तलाष जारी है।

नोट:- गिरफ्तार अभियुक्त किषनाराम पिता हरिराम जाति बिष्नोई निवासी सेवडी थाना
बागोडा जिला जालोर से अन्य व्यक्तियो की भूमिका के बारे मे विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!