राहगीर के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कल्याणपुर। राहुल निवासी बरना कल्याणपुर जिला उदयपुर ने एक लिखित रिपोर्ट दी कि दिनांक 04.03.2023 शाम करीब 5ः30 बजे मैं गुजरात से मजदूरी करके आ रहा था। सोम नदी के पुल के पास गणेश पिता थावरा, नरेंद्र पिता हीरा लाल, शिवा पिता शंकर लाल व लोकेश मीणा द्वारा मेरे साथ मारपिट कर मोबाइल व 12 हजार रूपये ले गये। प्राप्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 31/2023 धारा 394,344 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशानुसार मुकेश कुमार अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदयपुर व डूॅगर सिंह चुण्डांवत वृत्ताधिकारी ऋषभदेव के सुपरविजन में सुरेन्द्र सिंह थानाधिकारी कल्याणपुर मय पुलिस टीम द्वारा राहगीर के साथ हुयी लुट की घटना का खुलासा करते हुये एक अभियुक्त गणेश को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वांछित शेष आरोपीगणों की तलाश जारी है। अभियुक्त गणेश मीणा की गिरफ्तारी हेतु आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह कानि नम्बर 2494 व कानि लोकेश कुमार नम्बर 2665 की विशेष भूमिका रही।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!