थाना सायराः-दिनांक 13.10.2022 को प्रार्थीया कंकुबाई पत्नी कालाराम निवासी निचला साकरिया, गा्रम पंचायत कडेच, सायरा, उदयपुर नेरिपोर्ट पेश की किमेरे तीन लडके है, सबसे बडा दिताराम दुसरा अन्नाराम व तीसरा हिम्मताराम है। तीनो बेटे सुमेरपुर में मजदुरी करते है। दिताराम व अन्नाराम चार दिन पहले ही घर आये थे। अन्नाराम केी पत्नि भी अन्नाराम के साथ ही घर आई थी। दीताराम व अन्नाराम परिवार सहित एक ही मकान में रहते थे। मैं हिम्मताराम के साथ पीछे वाले मकान मे रहती हुं। कल दिनांक 12.10.22 को दीताराम व अन्नाराम मकान मे रहनें को लेकर आपस मे झगडे। अन्नाराम ने दीताराम को कहा कि मकान से निकल जा मैं परिवार सहित मकान में अकेला रहुंगायह कहकर अन्नाराम व उसकी पत्नि पिंकी ने दीताराम को मकान के बाहर खुटे के सांकल से बांध दिया। मैं छुडाने लगी तो दोनो ने मेरे साथ धक्का मुक्की की। अन्नाराम ने दीताराम के साथ लठ्ठ से मारपीट कीव हाथ, पैर तथा सिर मे लठ्ठ मारा जिससेदीताराम की मौत हो गई। अन्नाराम और पिंकी मोटरसाइकिल लेकर घर से भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 250/22 धारा 342,302,34 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर श्री कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में नाथुसिंह थानाधिकारी सायरा मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्तअन्नाराम पिता कालुराम व अभियुक्ता पिंकी पत्नि अन्नाराम निवासीयान निचला साकरिया, कडेच, सायरा, उदयपुर को अंबाजी केजंगलो से बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया गया जहां से अभियुक्ता पिंकी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया व अभियुक्त अन्नाराम को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्य:- नाथुसिंहथानाधिकारीसायरा, भेरूसिंह हैडकानि.672, शंकरलाल हैडकानि.459, पृथ्वीराज कानि.1895, 05.हस्तिराम कानि.3110,.लोकेन्द्रसिंह कानि.3109, महिला कानि. 2447., जयेन्द्र कुंवर महिला कानि.1973, लोकेश रायकवाल कानि.2252साईबर सेल उदयपुर।
