उदयपुर। सूरजपोल थानान्तर्गत 10 नवम्बर 22 को प्रार्थी जयेश गिरी पिता नारायण गिरी निवासी कमलावाडी, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा गैराज आईस फैक्ट्री, गुलाब बाग रोड पर स्थित है। दिनांक 10.11.2022 को समय दोपहर करीब 3 बजे मैने मेरी स्कुटी नम्बर आरजे 27 एनएस 8599को गैराज के बाहर खडी की थी। कुछ समय बाद बाहर आकर अपनी स्कुटी देखी तो नही मिली। कोई अज्ञात बदमाश मेरी स्कुटी को चुरा कर ले गया ले गया। रिपोर्ट करता हुॅ कानुनी कार्यवाही करे।वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या475/2022 धारा 379 भादस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा दुपहिया वाहनो के चोरी के मामलो का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी सुरजपोल मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में करीब दो घंटे बाद ही दिनांक 10.11.2022 को पटेल सर्कल से असलम पिता मोहम्मद ईशाक निवासी सज्जन नगर, कच्ची बस्ती, अम्बामाता को चोरी की स्कुटी के साथ बाद पुछताछ गिरफतार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी, सूरजपोल, कर्मवीर हैड कानि., शरीफ खान हैड कानि., सुमेर सिंह कानि., महेन्द्र सिंह कानि.।
स्कूटी चोरी के मामले में अभियुक्त 02 घंटे में गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
