सांसद विकास कोष के संबंध में समीक्षा बैठक-राज्यसभा सांसद और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की कोष के संबंध में विस्तृत चर्चा  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 29 नवंबर। राज्यसभा सांसद श्री केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में सांसद विकास कोष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान श्री वेणुगोपाल ने सांसद विकास कोष के तहत झुंझुनू, जयपुर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ और अजमेर जिलों में कोष से कराए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।
बैठक में सांसद विकास कोष से विकास कार्यों में खर्च की गई राशि एवं प्रगतिरत कार्यों के बारे में गहन चर्चा की गई। श्री वेणुगोपाल ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सांसद विकास कोष का पूर्ण इस्तेमाल करते हुए समस्त विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सांसद विकास कोष के जरिए किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चंद मीणा ने राजीविका के तहत ग्राम संगठनों में काम करने वाली महिलाओं के लिए सांसद विकास कोष से प्रत्येक जिले में भवन बनाने के लिए फंड जारी करने की मांग की। इस पर श्री वेणुगोपाल ने सकारात्मक रुख रखते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्री अभय कुमार सहित से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!