लूट के मामले में शेष मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के ओगण थानान्तर्गत विगत 12 अप्रेल 22 को प्रार्थी गजेन्द्र कुमार पिता लक्ष्मी चन्द्र निवासी क्यारिया हाल किराणा दुकान, मेला ग्राउण्डओगणाने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.04.2022 समय करीब 08.00 पीएममें अपनी दुकान से अपने घर क्यारिया जा रहा थाकि स्कुल से थोडा आगे मोड में दो अज्ञात व्यक्ति ने मेरी मोटरसाइकिल को रुकवाकरउन दोनो ने मुझे जान से मारने कि धमकी देकर मेरे पास से कुल 18000 रूपये व एक मोबाइल फोन मेरे से लुट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 52/22 धारा 392.34 भादस मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व मंे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्माद्वारा प्रकरण में शेष अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्दश दिये गये थे। जिस परश्री कुंदन कंवरिया अंितरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी, वृत झाडोल के सुपरविजन में रामनारायण थानाधिकारी ओगणा मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 52/22 में आसूचना के सहयोग से शेष अभियुक्त नाथूराम उर्फ बाबू पिता लछाराम निवासी हनुवन्तगढ, नोसरा जिला जालोर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

टीम सदस्यः रामनारायण थानाधिकारी ओगणा, प्रदीप कुमार स.उ.नि, बलवंतसिंह हैडकानि.889, मनीकरण कानि.1880, नरेश कुमार कानि.2414, किशनलाल कानि.2316, गणपतसिंह प्रशिक्षु कानि.891।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!