असारवा से जयपुर जा रही थी ट्रेन
डूंगरपुर, 22 जुलाई(ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक पर कुछ बदमाशों ने 6 लोहे के सरिये रख दिए। असारवा (अहमदाबाद) से जयपुर जा रही ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से पटरी सरिए देख लिए। पायलट ने ट्रेन रोकी और सरिए हटाकर आगे के लिए रवाना कर दिया। लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर रेलवे प्रशासन जीआरपी पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पटरियों पर रखे 6 सरिये को जब्त कर लिया है वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
कोटाणा स्टेशन के पास पटरियों पर रॉड रखे दिए –जीआरपी पुलिस ने बताया कि असारवा (अहमदाबाद) से जयपुर जाने वाली ट्रेन रविवार रात 11 बजे डूंगरपुर स्टेशन से रवाना हुई। स्टेशन से 4 किमी दूर जाते ही कोटाणा स्टेशन के पास पटरियों पर लोहे की बड़ी-बड़ी रॉड (सरिए) रखे हुए थे। रात के अंधेरे में पटरियों पर सरिए देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। लोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरा। लेकिन, मौके पर कोई नहीं था। पालयट ने इसकी सूचना डूंगरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर और जीआरपी पुलिस को दी। सूचना पर जीआरपी पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटरियों पर रखे गए 12 एमएम के करीब 6 सरिए मिले, जिसे जीआरपी ने जब्त कर लिया। इसके बाद ट्रेन उदयपुर और जयपुर के लिए रवाना हो गई। रेलवे ट्रैक पर सारिए रखकर बदमाश ट्रेन को बेपटरी करना चाहते थे, जिसे लोको पालयट की सतर्कता से हादसा टल गया। घटना की जानकारों मिलने के बाद डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका देखा। वहीं, पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
रेल की पटरियों पर रखे 12 एमएम के सरिए, लोकपालट दूर देख ट्रेन रोकी, बड़ा हादसा टला
