राजीविका ने महिला मार्च निकाल कर दिया मतदान का संदेश

सतरंगी सप्ताह – मतदाता जागरूकता महाभियान

राजसमंद 22 अप्रैल। स्वीप के सतरंगी सप्ताह के तहत जिले में संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महिला मार्च निकालकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवर लाल के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, स्वीप नोडल अधिकारी जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।

जिला कलक्टर के निर्देशन में सतरंगी सप्ताह मतदाता जागरूकता महाभियान के तहत जिले की राजीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘वोट करूंगी तभी तो बढूंगी’ थीम पर पैदल महिला मार्च निकाला जो जिला कलक्टर काराजीविका ने महिला मार्च निकाल कर दिया मतदान का संदेशर्यालय से प्रारम्भ होकर राजनगर रोड होते हुए पंचायत समिति कार्यालय राजसमंद पर महिला मार्च का समापन हुआ।

मार्च के दौरान महिलाओं ने बैनर, हाथों में तख्तियां लेकर नारों की गूंज के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। ज्ञात हो कि राजीविका टीम मतदाता जागरूकता की दिशा में विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मतदाता जागरूकता के इस महाभियान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त बिन्दल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र तौमर, राजीविका से जिला प्रबंधक वित्त कालू राम हींगड़, जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर, जिला प्रबंधक आजीविका मनीष मेवाड़ा, अजय माली, प्रीति लोधा, जिला लेखाकार हेमन्त छीपा, केशियर रवि शंकर तिवाड़ी, वाईपी श्रेया हाजरा सहित ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, पीए-एमआईएस भेरूलाल रेगर, जिला स्वीप से रामप्रकाश व टीम सहित राजसमंद ब्लॉक के सीएलएफ स्टाफ एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!