फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाली गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। सूरजपोल थानान्तर्गत गत 6 नवम्बर 22 को नासीर हुसैन पिता अहमद हुसैन निवासी किशनपोल , सुरजपोल उदयपुर ने बमुकाम एमबीजीएच ने पर्चा बयान दर्ज कराया कि दिनाकं 06.11.2022 को करीब 5.45 पी.एम. मैं मेरे घर से मैरे साला जी शेरु भाई के घर पर जा रहा था। तब मैं मेरे घर से निचे चैक में पहुचा की गुल बहादुर सराडी निवासी सराडा, सादाब व इसके साथ दो-तीन अन्य लडके आये और गुलबहादुर ने मेरे थप्पडे मारी और मुझे कहा की यह अकरम का पापा है इसे मारो ऐसा कहते ही सभी ने मेरे साथ लात मुक्को से मारपीट की । मै चिल्लाया तो मुझे जान से मारने की नियत से गुल बहादुर ने पिस्टल से फायर करते हुये मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे दो गोली मेरे दाहीने पाव की जांघ व बाये पाव की ऐडी पर लगी। हल्ला सून मेरे परिजन वहां आ गये और इसके बाद गुलबहादुर व उसके साथी वहां से भाग गये आदि। वगैराह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसध्ंाान प्रारम्भ किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुयेजिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर वश्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड थाधिकारी सूरजपोलमय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से दिनंाक 9.11.2022 को अभियुक्त सलमान खान उर्फ भिण्डी उर्फ राज पिता अब्दुल लतीफ खान साल निवासी म.न. 578, गली नम्बर 01, गोसिया काॅलोनी, किशनपोल, सूरजपोल जिला उदयपुरको बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी सूरजपोलं, वीरम सिंह उपनिरीक्षक, लाल शंकर स.उ.नि., ओमवीर सिंह हैडकानि., शरीफ खान हैडकानि., महेन्द्र सिंह कानि., अभिषेक कानि., कैलाश कानि., श्रीशंकर लाल कानि.।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!