थाना झल्लाराः-दिनांक 17.03.2022 को प्रार्थी विजय सिहं पिता मान सिहं निवासी सलावता, सलुम्बर, झल्लारा,उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे पुत्र की शादी कराने के बहाने श्रीमती नर्वदा पुत्री नारायणी बाई सुथार पति भेरजी सुथार, शंकरलाल पिता भगा पटेल निवासी खेराड,सलुम्बर, उदयपुरव गुलाब सिहं पिता गगांराम सिसोदियाव दुल्हन संगीता द्वारा शडयंत्र रचकर शादी करवाने के नाम पर 02लाख 50 हजार रुपये हडप लिये व शादी के कुछ दिन बाद संगीता अपने पति को वापस आने का कहकर चली गई। इस प्रकार उक्त व्यक्तियांे ने शादी के बहाने रुपये हडपने का कार्य किया है।वगैरारिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 51/2022 धारा 420,120बी भादस. मंे दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, व श्रीमती सुधा पालावत वृत्ताधिकारी वृत्त सलुम्बर के सुपरविजन में रमेश चन्द्र परमार थानाधिकारी झल्लारामय टीम द्वाराआसूचना के सहयोग से दिनांक 10.10.2022 को प्रकरण में 07 माह से फरार अभियुक्तशंकर पिता भग्गानिवासी खेराड, सलुम्बर जिला उदयपुरको बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है ।
टीम सदस्य: रमेश चन्द्र थानाधिकारी झल्लारा, किशोर सिंह सउनि, निरज पाटीदार कानि.2768, प्रवीण सिंह कानि.574, अशोक पाटीदार कानि.2393।
