राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
उदयपुर. मुंबई में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य साध्वीप्रमुखा विश्रुत विभा के निर्देशन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के नेतृत्व में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शासनश्री मुनि सुरेश कुमार साध्वी डॉक्टर परम प्रभा की प्रेरणा से तेरापंथ कन्या मंडल उदयपुर शाखा की छह सदस्यीय प्रतिनिधि दल ने शानदार प्रस्तुति को सराहना मिली , तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सीमा बाबेल ने कहा कन्या मण्डल प्रभारी हनी पोरवाल के नेतृत्व में संयोजिका रिद्धि गूँदेचा सह-संयोजिका निष्ठा पोरवाल ,साक्षी हिरण ,ख़ुशी पोरवाल,झील पोरवाल ने नंदनवन मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कनेक्ट टु करेक्ट ग्यारह आचार्य थीम पर ऑनलाइन गेम की प्रस्तुति दी वही विविध कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम में मुनि संबोध कुमार मेधांश द्वारा रचित सुमधुर गीत प्रस्तुत की तो देश भर से आए 500 से अधिक कन्याओं व राष्ट्रीय पदाधिकारियों , साधु साधवियों ने कहा ये यूनिक आईडिया है ,
हनी पोरवाल ने बताया की गेम्स स्टाल्स में स्वयं साध्वीप्रमुखा व साधु साधवियों ने पधारकर आशीर्वाद देते हुए स्पिरिचुअल गेम्स के कॉन्सेप्ट की सराहना की ।
उजाला थीम पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से 150 प्रभारियों के निर्देशन में 600 कन्याएँ सहभागी बनी , तेरापंथ कन्या मण्डल उदयपुर को नेशनल लेवल पर ऑनलाइन पर्सोनिफाइ सेमिनार आयोजित करने के लिए सम्माननीत किया गया। यह सम्मान तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम सेठिया राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती मधु देरासरिया राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना भंडारी ने कन्या मंडल उदयपुर को प्रदान किया
ऑनलाइन गेम डेवलपमेंट में रौनक़ कोठारी व राष्ट्रीय ज्ञानशाला समिति सदस्या श्रीमती ऋतु धोका का उल्लेखनीय सहकार रहा
