– 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी पोथी एवं कलश यात्रा
उदयपुर, 3 अप्रेल। सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर,सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन 8 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक होगा। संगीतमय कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पुष्कर दास महाराज करेंगे । कार्यक्रम के प्रथम शुभ प्रसंग की शुरुआत करते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर डोरे नगर भक्त मंडल एवं अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया द्य कार्यक्रम संयोजक गोपाल सैनी ने बताया 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से पोथी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे डोरे नगर में होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी द्य सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश धारण करेगी। पुरुष भजन कीर्तन के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे । रामकथा प्रतिदिन सांय 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगी।
विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि पोस्टर विमोचन में डॉ अनुष्का संस्थान के सचिव राजीव सुराणा, देवी सिंह गहलोत, मनोहर सिंह चौहान, अमर सिंह, ललित सिंह कच्छवाहा, लव शर्मा, दामोदर सैनी, शिव शंकर गौड़, संजय पुजारी एवं समस्त मातृशक्ति उपस्थित रही ।