डाइट की डीडीएमसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में हुई विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा 

उदयपुर 29 अप्रेल। डाइट विकास एवं प्रबंधन समिति “डीडीएमसी”की वर्तमान सत्र की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज डाइट उदयपुर के टैगोर हॉल में आयोजित की गई ।
समिति की अध्यक्ष व डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या ने बताया कि संस्थान के योजना एवं प्रबंधन प्रभाग की अनुमोदित गतिविधि के तहत  आज आयोजित डीडीएमसी की इस त्रैमासिक समीक्षा बैठक में डाइट के विकास संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रभागाध्यक्ष डॉ मृदुला तिवारी ने गत तिमाही में किए गए कार्यों का विवरण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष द्वारा समीक्षा करते हुए असंपादित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही समिति द्वारा वार्षिक अनुदान से पूर्ण किए गए कार्यों का अनुमोदन भी किया गया। साथ ही संस्थान के लिए आवश्यक अन्य संसाधनों को क्रय करने संबंधी प्रक्रिया बजट की उपलब्धता अनुसार इसी त्रैमास में  पूर्ण करने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर समिति के सदस्य डॉ खेल शंकर व्यास तथा डॉ चन्द्रशेखर चौबीसा ने डाइट उदयपुर के विकास के लिए आवश्यक लंबित कार्यों को समयबद्ध योजना निर्माण के साथ पूर्ण करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर टैगोर हॉल की साज सज्जा के साथ ही मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाने पर ज़ोर दिया। बैठक में डाइट परिसर में स्थित बावड़ी की सफाई वर्षा ऋतु से पूर्व कराने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर छात्राध्यापक प्रतिनिधि कमलेश गायरी एवं निकिता सेन ने भी छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर डाइट उदयपुर द्वारा बहु भाषायी शिक्षण प्रशिक्षण हेतु तैयार किए मॉड्यूल “सेतु” का भी विमोचन किया गया।
बैठक में उप प्रधानाचार्य डॉ बृजबाला शर्मा,प्रभागाध्यक्ष  बीना कंवर राजपूत,तेजपाल जैन,अमृता जोशी, मंजू टाक,गिरीश कुमार चौबीसा, रियाज़ अहमद,दीपक सेन,प्रभारी अधिकारी त्रिभुवन चौबीसा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!