चोरी के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार व बाल अपचारी डिटेन

उदयपुर, 13 अक्टूबर। जिले के परसाद थानान्तर्गत गत 9 अक्टूबर 22 को शिवलाल पुत्र लक्ष्मणनिवासी बांरा, नलिया फला, परसाद, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी कस्बा परसाद में शिवम मोबाइल रिपेयरिंग की वन विभाग कार्यालय के पास दुकान है। दिनांक 08.10.2022 को हमेशा की तरह मेरी दुकान बन्द कर अपने घर पर गया। दुसरे दिन सुबह 8 बजे मैनें दुकान खोल कर देखा तो मेरी दुकान के उपर सिंमेन्ट के टीन सेड टूटे हुए हो अन्दर सामान बिखरा हुआ था व दुकान के अन्दर से मोबाइल ऐसेसरिज, मोबाइल चार्जर, इयरफोन, मोनिटर, होमथेटर, डाटा केबल,ओक्स केबल, मेमोरी कार्ड, मोबाइल ग्लास कवर,कार रिडर, स्पीकर, रिपेरिंग टूल्स, की बोर्ड, एलसीडी डिस्प्ले, मोबाइल बेटरी, जादु चार्जर व अन्य छोटा मोटा सामानकोई अज्ञात व्यक्ति रात्री में टीनसेड तोडकर अन्दर प्रवेश कर चुराकर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरणदर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्रामीणव राजेन्द्र सिंह जैन पुलिस उप अधीक्षक वृत सराडा के निर्देशन में परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी परसाद मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त ललित कुमार पिता कोदर लाल व सारण कुमार पिता हरिलालनिवासीयान खाण्डी ओबरी, निचला फला, जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया व एक विधि से संघर्शरत बालक को डिटेन किया गया। पुछताछ में अभियुक्तों ने विधि से सघर्शरत बालक के साथ मिलकर वारदात करना कबुल किया। अभियुक्तों से प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः गोपाल जोशी हैड कानि.750, राकेश कुमार कानि.3182, राहुल कुमार कानि.3183, अर्जून कानि.3017।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!