थाना गोवर्धनविलास। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भूपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वाके सुपरविजन में संजीव स्वामीथानाधिकारी गोवर्धनविलासमय टीम द्वाराप्रकरण संख्या 147/22 धारा 392, 34 भादस में वांछित आरोपी रिंकु उर्फ बाटीयापिता मोहनलालनिवासी अदकालिया, सलुम्बर उदयपुर कोप्रोडक्शन वारण्ट से केन्द्रीय कारागृह उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी करणसिंह उर्फ कालुके साथ मिलकर अपाची मोटरसाइकिल से दिनांक 21.05.2022 को सुबह के समय जैन स्टोन सेक्टर 14 पर मोर्निग वाॅक कर रही महिला के गले से झपट्टा मार सोने की चैन लूटना व दिनांक 02.05.2022 को सुबह के समय मिराज मार्निग 100 फीट रोड नेला सेक्टर 14 पर मोर्निग वाॅक कर रही महिला के गले से झपट्टा मार सोने की चैन लूटना तथा दिनांक 20.06.2022 को सुबह के समय महेन्द्रपिता कमलचन्द निवासी डाकन कोटडा, फला केराखेत के साथ मिलकर पेशन मोटरसाइकिल से द्वारकापुरी हाउसिंग बोर्ड योजना के सामने, सेक्टर 14 पर मोर्निग वाॅक कर रही महिला के गले से झपट्टा मार सोने की चैन लूटना बताया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है
अभियुक्त रिंकु उर्फ बाटीया के खिलाफ उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में चैन स्नैचिंग, नकबजनी, मोटरसाइकिल चोरी व अवैध हथियार के 22 प्रकरण दर्ज है।
टीम सदस्य:संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलास, भगवतीलाल सउनि., कैलाशसिंह हैडकानि.1522, दिनेश कुमार कानि.2182, विक्रमसिंह कानि.1971
चैन स्नैचिंग के मामले में अभियुक्त गिरफतार
