खांजीपीर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार व एक अभियुक्त से अवैध देशी पिस्टल बरामद

उदयपुर। शहर के सुरजपोल थानान्तर्गत गत 6 नवम्बर 22 को नासीर हुसैन पिता अहमद हुसैन निवासी किशनपोल, सुरजपोल जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनाकं 06.11.2022 को करीब 5.45 की बात है कि मै मेरे घर से मैरे साला जी शेरु भाई के घर पर जा रहा था।मै मेरे घर से नीचे चैक में पहुचा ही था कि गुल बहादुर सराडी निवासी सराडा, सादाब व इसके साथ दो-तीन अन्य लडके आये और गुलबहादुर ने मेरे थप्पडे मारी और कहा कि यह अकरम का पापा है इसे मारो ऐसा कहते ही सभी ने मेरे साथ लात मुक्को से मारपीट की मै चिल्लाया तो मुझे जान से मारने की नियत से गुल बहादुर ने पिस्टल से फायर करते हुये मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दो गोली मेरे दाहिने पॉव की जांघ व बाये पॉव की ऐडी पर लगी। हल्ला सुनकर मेरे परिजन वहाॅ आ गये और इसके बाद गुलबहादुर व उसके साथी वहाॅ से भाग गये।वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा ने घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिये। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी, सुरजपोल मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में मुख्य आरोपीगुलबहादुर पिता बेहराम खां निवासी सराडा, व उसका साथी लोकेश उर्फ हरकत पिता मांगीलाल निवासी अम्बामाता घाटी, शिवकाॅलोनी, तितरडी, सवीना जिला उदयपुर को किशनपोल से आज दिनाकं 19.11.2022 को बाद पुछताछ गिरफतार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपने साथीयो के साथ मिलकर नासिर हुसैन पर जानलेवा हमला किया जाना स्वीकार किया।
अभियुक्त गुलबहादुर के विरूद्ध पूर्व मे शहर के अलग अलग थानो पर हत्या का प्रयास, फायरिंग व आम्र्स एक्ट के 05प्रकरण दर्ज होना पाया गया।
उक्त घटना में शामिल एक अन्य आरोपी परमजीत सिंह उर्फ बाली पिता शम्भ्ुसिंह निवासी श्रीनाथ काॅलोनी, सविना खेडा, सेक्टर 11, को भी पकडा व तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतुस के बरामद हुआ। जिस पर धारा 3/25 आम्र्स एक्ट मंे पृथक से जब्त कर प्रकरण दर्ज कर गिरफतार किया गया। परमजित सिंह उर्फ बाली भी गुलबहादुर के साथ फायरिंग की घटना में शामिल था। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः-
01. दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी, सुरजपोल।
02. दिलीपसिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी।
03. विरम सिहं उनि।
04. धर्मेन्द्रसिंह उनि प्रशिक्षु।
05. रणजीत सिहं सउनि।
06. ओमवीर सिहं हैडकानि.273।
07. अभिशेक कानि.3074।
08. गणिराज सिहं कानि.297।
09. सुमेरसिंह कानि.।
10. ओमप्रकाश कानि.।
11. प्रहलाद कानि. डीएसटी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!