उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सलूंबर विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न
उदयपुर। 12मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के क्रम में आज सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में बैठक संपन्न हुई।
देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के सलूंबर ब्लॉक एवम सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिन वादों को लेकर 2014 में केंद्र की सत्ता में आई थी वह भी अभी तक पूरे नहीं किए हैं। और आज दस साल का समय होने को आया है लेकिन मोदी सरकार कोई एक भी ऐसी योजना नहीं बना पाई जिसके नाम पर भाजपा लोकसभा चुनाव में जा पाए। इस दस सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ अपने अमीर दोस्तो के विकास के लिए काम किया। आम आदमी की भलाई के लिए कोई काम नही किया। इसीलिए हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को चाहिए कि वो इस बात को लेकर जनता में जाए और उन्हें मोदी सरकार की विफलताएं बताए। कांग्रेस के लिए जनता से किए गए वादों को पूरा करना सबसे पहला दायित्व रहता है। चाहे वह किसानों को कर्ज माफी हो या बेहतर सरकार देने का वादा हो हम अपने किए वादों को हमेशा पूरा करते है। चाहे कांग्रेस की केंद्र में सरकार हो या राज्य में सरकार हो कांग्रेस जो कहती है वो करती है जबकि भाजपा के लिए जनता को किए वादे सिर्फ जुमले होते है जिन्हे वो कभी पूरा नहीं करती।
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में सिर्फ एक ही अंतर है और वो अंतर है कि भारतीय जनता पार्टी अपने झूठ का जोर से बोलकर और बार – बार बोलकर इतना प्रचार करती है कि लोग भ्रमित हो जाता है। इस बार देश इस भ्रम में आना वाला नही है। इस बार हमारे कार्यकर्ता हमेशा की तरह एकजूट होकर लोकसभा चुनाव में जाएंगे और देश को तोड़ने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे। उदयपुर देहात में कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी और निश्चित ही जीतेगी।
बैठक में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक एवम प्रधान बसंती देवी मीणा, प्रधान गंगा राम मीणा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानंद मेहता, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, देहात जिला महामंत्री डॉ महेश त्रिपाठी, शंकर लाल मेघवाल, दिलीप जरीली, वासुदेव परमार, कांति लाल पटेल सहित कई पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
