आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर बारह लीटर देशी हथकढ़ शराब जब्त 

खेरवाड़ा, उपखंड नया गांव के पाटिया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार देर शाम भोमटावाड़ा में हेड कांस्टेबल वाल चंद द्वारा गस्त के दौरान अभियुक्त दिनेश पुत्र मावझी निवासी भोमटावाड़ा जो प्लास्टिक के जरीकेन में देसी हथकड़ी शराब को परिवहन कर रहा था। पुलिस जाब्ता को देखकर अभियुक्त दिनेश जरीकेन को बीच रास्ते में छोड़कर पास से गुजर रहे सुनसान रास्ते से फरार हो गया। मौके पर छोड़े गए जरीकेन का ढक्कन खोलकर अंदर देखने पर एवं सुघने एवं चखने से ज्ञात हुआ कि जरीकेन में 12 लीटर देसी महुआ हतकढ़ शराब होना पाया गया। मौके से अवैध शराब को जब्त किया गया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!