थाना पानरवा। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वाराअवैध हथियारों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव राजेश कसाना वृताधिकारी, वृत कोटडा के सुपरविजन में भरतसिंह राजपुरोहितथानाधिकारी पानरवा मय टीम द्वारा दिनांक 10.11.2022 को आसूचना के सहयोग से कवेल में नाकाबंदी के दौरान अभियुक्त 01 संजय पिता हरीशनिवासी कवेल, पानरवा, उदयपुर व 02. नरेश पिता रतना निवासी कवेल, पानरवा, उदयपुर को एक देशी टोपीदार बन्दुक सहित बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त संजय ने उक्त बन्दुक अपने साथी नरेश पिता रतना अंसारी से उधार में खरीदना बताया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्तों को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
टीम सदस्यः भरतसिंह राजपुरोहितथानाधिकारी पानरवा, प्रभुलाल हैडकानि.929, दिलीप कुमार कानि.2340, महिपालसिंह कानि.2804, रामकश्ष्ण कानि., रोहित कानि.2832
अवैध टोपीदार बंदूक सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
