थाना पाटियाः-प्रार्थी कोदरलाल पिता शंकर निवासी चोरीवाडा, बावलवाडा जिला उदयपुरहाल बंजारिया, खैरवाडा नेरिपोर्ट पेश की कि दिनांक 08.10.2022 को सुबह करीब 6.30 बजे के लगभग मेरी छोटी बेटी झलक को मेरी बडी पुत्री भूमिका के बडे बेटे निक्कु ने फोन कर बताया कि मम्मी सोयी हुई है उठ नही रही है। पापा ने मम्मी का गला दबा दिया है। तब झलक ने मुझे बताया कि भूमिका का उसके पति ने गला दबा दिया है ओर वह उठ नही रही है, और घर पर कोई नही है सब घर छोडकर कही चले गये है। भूमिका का पति जगदीश व सास हुकी देवी व ससुर कान्तिलाल द्वारा भूमिका को आये दिन प्रताडित किया जाता था तथा मारपीट की जाती थी तथा कई बार घर से निकाल देने जैसे कृत्य किये जाते रहे है। जिसके संबध में कई बार समाज के मोतबीरानो द्वारा समझाईश की गई। दिनांक 30.09.2022 को मेरे साले दिनेश द्वारा अपने घर पर नवरात्री का कार्यक्रम होने से भूमिका व उसके पति को आमंत्रित किया था किन्तु भूमिका अपने दोनो पुत्रो के साथ मेरेे साले के घर गई थी। जहा दिनांक 01.10.2022 को जगदीश एवं उसके भाईयो ने जाकर भूमिका के साथ लडाई झगडा किया था तथा मेरे सालाजी के साथ भी झगडा किया था। जिससे नाराज हो मेरी लडकी भूमिका अपने मामा के घर पर ही थी। अभियुक्त जगदीश ने मेरी लडकी को बहला फुसलाकर दिनांक 07.10.2022 को अपने घर पर बुलाया जहा उक्त घटना कारित की। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 24/2022 दर्जकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणव विक्रमसिंह वृत्ताधिकारी वृत्त ऋशभदेव के सुपरविजन में उम्मेदीलाल थानाधिकारी, पाटिया मय टीम द्वारा प्रकरण में अभियुक्त जगदीश पिता कांतिलाल निवासी कनबई, पाटिया जिला उदयपुर कोआज कनबई के जंगलांे से गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने दिनांक 07.10.2022 को आवेश में आकर श्रीमती भूमिका का पहले अपने हाथों से गला दबाना तथा अचैत हो जाने के बाद साडी के टूकडे से गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः उम्मेदीलाल थानाधिकारी, पाटिया, नारायण लाल स.उ.नि., अरविन्दसिंह हैड कानि.761, रविन्द्रसिंह हैड कानि.27, रणजीत कुमार कानि.10, पुष्कर लाल कानि.2652, श्रवण कुमार कानि.80, दानवीरसिंह कानि.2817, अजीतसिंह कानि.58, विरेन्द्रसिंह चालक कानि.2009, लोकेेश रायकवाल कानि. सायबर सैल, उदयपुर।
हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
