थाना पहाडाः-दिनांक 29.09.2022 को प्रार्थी शान्तिलाल पिता थावरा जी हाल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सरेरा, पहाडा ने रिपोर्टपेश की कि 28.09.2022 रात को रा.उ.मा. विधालय सरेरा मे पोशाहार कक्ष का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा पोशाहार की सामग्री 200 किलोग्राम चावल, 200 किलोगा्रम गेंहु व गैस सिलेण्डर तथा गैस चुल्हा आदी सामान चुरा ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्ंया 124/2022 धारा 457,380 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारावांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुकेष सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व डुंगरसिंह वृताधिकारी वृत ऋषभदेव के सुपरविजन में सुनील चावला थानाधिकारी पहाडा मय टीम द्वारा प्रकरण में आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु पिता जीवा निवासी महुवाल, पहाडा, उदयपुर व संजय उर्फ चुन्नीलाल पिता बाबुलालनिवासी सरेरा, फला भाटडीया, पहाडा उदयपुरको पाडेला के जंगलो से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्तो ने प्रकरण की वारदात करना कबूल किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पुछताछ में प्रकरण के अलावा निम्न वारदातें करना बताया किया है।
01. अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब03 माह पुर्व कल्याणपुर मंे अपने साथी सागर, सुनील पिता खातु एवं एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर सुने मकान मे रात्रि में सोने चांदी के आभुषण चोरी किये थे। जिसमे आरोपी जयेष उर्फ जस्सु की गिरफतारी वांछित हो पांच हजार रूपये का ईनामी आरोपी घोषित किया हूआ हैै।
02. अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 20 दिन पुर्व भाणदा गांवथाना बावलवाडा में अपने साथी सुनील पिता खातु बरंण्डा निवासी कनबई व संजय उर्फ चुन्नीलाल पिता बाबूलाल अहारी निवासी भाटडीया के साथ मिलकर रैकी कर एक महीला के गले से सोने की चैन छिनने की वारदात की
03. अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 02 माह पुर्व गोवंर्धन विलास थाना सर्कल मे काया मंे हाईवे पर अपने साथी सुनील पिता खातु बरंण्डा निवासी कनबई व संजय उर्फ चुन्नीलाल पिता बाबूलाल अहारी निवासी भाटडीया, हरिश पिता रमेश एवं हिमांशु निवासी पाल पादर व ईश्वर बोडात निवासी भाटडीया के साथ मिलकर रात को करीब 9 बजे मोटरसाइकील पर जाते हुए मोबाइल व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
04.अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 03 माह पुर्व पाटीया थाना सर्कल मे भोमटावाडा पाटीया रोड पर अपने साथी संजय उर्फ चुन्नीलाल पिता बाबुलाल अहारी ,सुनील पिता खातु बरंण्डा निवासी कनबई व ईश्वर बोडात निवासी भाटडीया व हिमांशु निवासी पाल पादर के साथ मिलकर रात को करीब 9 बजे मोटरसाइकील पर जाते हुए एक व्यक्ति के साथ हण्टर मारकर मोबाइल व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
05. अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 03 माह पुर्व बिच्छीवाडा थाना सर्कल मे मोदर तलईया रोड पर अपने साथी सुनील पिता खातु बरंण्डा निवासी कनबई व ईश्वर बोडात निवासी भाटडीया व हिमांशु निवासी पाल पादर के साथ मिलकर रात को करीब 8-9 बजे मोटरसाइकील पर जाते हुए एक व्यक्ति व औरत को रोक कर चंादी की चैन एवं नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
06.अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 04 माह पुर्व खेरवाडा थाना सर्कल मे कस्बे मे अपने साथी गगन पिता लक्ष्मण निवासी बम्बाला के साथ मिलकर स्कुटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
07.अभियुक्त जयेश उर्फ जस्सु द्वारा करीब 03 माह पुर्व हिरण मगरी थाना सर्कल मे गीतांजली होस्पीटल के पीछे से अपने साथी सुनील पिता खातु बरंण्डा निवासी कनबई ने मिलकर रात्रिमंे हिरो एक्ट्रीम बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
टीम सदस्यः सुनील चावला थानाधिकारी पहाडा, शंभुसिह स.उ.नि., मोहन कुमार कानि., विरेन्द्र कुमार कानि., रोहिताश गुर्जर कानि., किशनलाल कानि., राजेन्द्र कुमार कानि., पृथ्वीराज कानि., प्रहलाद सिंह कानि., शिवराज सिंह कानि.चालक, लोकेष कुमार कानि. साईबर सैल उदयपुर।
सरेरा स्कुल मे हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, पांच हजार रूपये का इनामी सहित 02 अभियुक्त गिरफतार
