थाना गोवर्धनविलासः-दिनांक 22.09.2022 को प्रार्थी, अजय कुमार पिता मन्नालाल निवासी कनबई हाल के ब्लांक सेक्टर-14 ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 21.09.22 की रात्रि में गोर्वधन विलास किराये के मकान न. 182, के ब्लांक, सेक्टर -14 के बाहर खडी कर रखी केटीएम मोटरसाईकिल न. त्श्र27.।म्.3846 जो चोरी हो गयी है एवं उसी गली में मेरे पडोसी अनुज सिंह राव पिता कैलाश सिंह राव निवासी नेहरू कोलोनी, फालना की मोटरसाईकिल भी चोरी हो गयी । वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार, कुंदन कांवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय वश्री भूपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 299/22 धारा 379 भादस में वांछित आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजु उर्फ राजीया पिता वीरेन्द्र निवासी बिलख फला सोमावत, ऋषभदेव जिला उदयपुर, रणजीत पिता विजयपाल निवासी चणावदा, परसाद जिला उदयपुर व सोमा उर्फ विजय उर्फ विजेश पिता कान्तिलाल निवासी बिलख सोमावत फला नला, ऋषभदेव जिला उदयपुरको जरिये प्रोडक्शन वारण्ट से जिला कारागृह डूंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों से पुछताछ करने पर निम्न वारदाते करना स्वीकार किया है।
01. दिनांक 21.9.22 की रात्रि को के ब्लांक सेक्टर-14 से के.टी.एम. मोटरसाइकल वहीरो स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चोरी करना।
02.दिनांक 22.9.22 को बलीचा से सी.डी. डीलक्स मोटरसाईकल चोरी करना ।
इसके अलावा अभियुक्तो ने पूर्व में अलग अलग जगहो पर 06 चोरी के वारदात करना स्वीकार किया गया था।
उक्त मुल्जिमान के कब्जे से प्रकरण में चोरी केटीएम मोटरसाईकिल व सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल बरामद की गई। अभियुक्तगणो से ओर भी चोरी किये गये वाहनों के बरामदगी के प्रयास जारी है। मुल्जिम राजेन्द्र उर्फ राजु उर्फ राजीया के खिलाफ पूर्व में थाना ऋषभदेव,परसाद,सराडा पर लूट के आपराधिक केस है व मुल्जिम सोमा उर्फ विजय उर्फ विजेश के खिलाफ थाना परसाद पर 2 लूट के आपराधिक केस है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास, भगवतीलाल सउनि, हेमन्त कुमार कानि.1480, विक्रमसिंह कानि.1971।
वाहन चोरी के मामले में 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
