लूट की वारदात करने वाले 02अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के नाई थानान्तर्गत:-दिनांक 09.11.2022 को प्रार्थी रोहित व्यासने रिपोर्ट पेश की कि मेरे साथ आॅफिस से घर जाते हुये बुझडा में रोक कर तीन अज्ञात युवकों ने चाकू दिखा कर लूट की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा घटना कर खुलासा कर घटना में शामिल अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र वृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से आज दिनांक 12.11.2022 को अभियुक्त 01. मोहम्मद जुबैर उर्फ बिटू पिता मोहम्मद युसुफ निवासी 783, फारूक आजम काॅलोनी, अम्बामाता, उदयपुर व 02. ईदरिश उर्फ छोटू पिता युसुफनिवासी ए ब्लाॅक, सज्जन नगर, मल्ला तलाई, अम्बामाता, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मोहम्मद जुबैर उर्फ बिटू थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरूद्ध लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथीयारों की सप्लाई केप्रकरण दर्ज हैं।
टीम सदस्यः
01. श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई।
02. अमिनलाल स.उ.नि.।
03. जगदीश कानि.2196।
04. संदीपकानि.3097।
05. करतार कानि.1198 जिला स्पेशल टीम उदयपुर।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!