प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब उदय उदयपुर की अहम भागीदारी
उदयपुर, 15 अप्रैल। शहर में सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 16 अप्रैल, बुधवार को प्रातः 7 बजे फतेह सागर पर अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता तथा स्वच्छ उदयपुर कार रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उदय परिवार, उद्यम परिवार एवं मेवाड़ परिवार के सदस्य एकजुट होकर आमजन को अंगदान एवं नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी निर्धारित ड्रेस कोड—सफेद टी-शर्ट एवं नीली डेनिम—में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात सभी सदस्य रोटरी टी-शर्ट पहनकर “स्वच्छ उदयपुर” अभियान के तहत कार रैली निकालेंगे।
इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन कोटा से प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता द्वारा किया जाएगा, जिनके निर्देशन में यह आयोजन संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में मेवाड़, उदय एवं उद्यम—तीनों क्लब अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है और कहा है कि “आपका एक छोटा सा कदम किसी को नया जीवन दे सकता है।”
इसी सिलसिले में आज रोटरी क्लब उदय उदयपुर द्वारा एक निजी रिसोर्ट में जन्मदिन समारोह भी आयोजित किया गया, जहां क्लब द्वारा प्रज्ञा मेहता को उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर अशोक वीरवाल, ऋतु वैष्णव, शालिनी भटनागर, राजेश चुघ, क्लब जॉइंट सेक्रेटरी अनीता मौर्या एवं ऐश्वर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस आयोजन में रोटरी क्लब उदय उदयपुर की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय है, जो निरंतर सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
रोटरी सप्ताह अविरल: अंगदान का संदेश देगा उदयपुर, फतेह सागर से निकलेगी भव्य कार रैली
