फर्जी दुल्हन बनकर लाखों की धोखाधडी करने के मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना सवीनाः-दिनांक 22.07.2022 को प्रार्थीया श्रीमती मंजू जैन निवासी मेन रोड, सवीना, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे पुत्र दिनेश की शादी के लिये हमारे घर पर कमलेश जी व दिलीप जी निवासी उदयपुर आये व कहा कि आपके पुत्र की शादी हम करा देंगे उसके एवज में हम 3,21,000 रुपये लेगें। हमारे जैन समाज में लड़कियों की कमी होने से हमने उसकी बात मान ली और उसे कहा कि हम वहा आयेंगे और लड़की का परिवार देखेंगे और शादी पक्की करेगे किन्तु अगले दिन हम कमलेश व दिनेश जी के साथ इन्दौर गये, जहां पर दोनांे दलालों ने हमे ज्योति शर्मा व उसके परिवार से मिलवाया और ज्योति के जियाजी व बहन से बात की थी उस पर ज्योति व उसके जियाजी ने कहा कि हमे तीन तोला सोना व 10 किलो चांदी व कपडे आदि चढ़ाओगे तो हम शादी आपके बच्चे से करा देंगे इस पर हमने शादी पक्की कर ली और हमने गहने ज्योति व उसके जियाजी को दे दिये तथा मेरे पुत्र की शादी 6 मई 2022 को शिव मंदिर, सवीना, उदयपुर में करा दी। उसके बाद ज्योति मात्र दो दिन हमारे घर पर रही तथा ज्योति समस्त जेवर स्त्रीधन तथा दो लाख रूपये अपने साथ लेकर सुबह सुबह फरार हो गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 309/2022 धारा 420 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व में 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा प्रकरण में शामिल शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये थे। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के निर्देशन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी सवीना मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्ता चिंता उर्फ डिम्पल उर्फ ज्योति पत्नि आशीश निवासी भगवान दास मार्ग, डिस्पेन्सरी के पीछे, जिला सीकर, राजस्थान को सीकर से बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

टीम सदस्यः रविन्द्र चारण थानाधिकारी सवीना, कासिम दुल्ला खान स.उ.नि., सुनिल कुमार हैड कानि.811, सुशील कानि.788, राजकुमार कानि.1684, सुश्री राधिका म.कानि., 07. कमला म.कानि.।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!