नकबजनी की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफतार,सोने-चांदी के आभूषण व रूपये बरामद

पूर्व नौकर ने अपने साथीयों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
थाना गोवर्धनविलासः-दिनांक 27.10.2022 को प्रार्थी विष्णु  कुमार सुहालका पिता निवासी 32-35, बसंत विहार, गोवर्धनविलास, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 26.10.2022 को मेरी पुत्रवधु उदयपुर से बाहर से भीलवाडा गई हुई थी कि रात्रि के समय मेरे मकान के प्रथम तल में स्थित मेरे पुत्रवधु के कमरे की बालकनी की जाली काटकर कुछ चोर कमरे में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात डायमंडकंगन जोड़ी, लोकेट डायमंड, सोने की इयररिंग, ईयररिंग छोटे, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कड़े, सोने के हथफूल, सोने की बिछिया, सोने की चैन, सोने की अंगुठी, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के अन्य किमती सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उक्त चोरी हुये सोने चांदी के आभुशण की कीमत करीब 15 लाख रूपये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 326/2022 धारा 457,380 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसार कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र सिंहवृताधिकारी, वृत गिर्वाके सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलासमय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग सेअभियुक्त 01.अजय उर्फ छोटू पिता अमरा निवासी खजुरी, फला हामा, गोवर्धनविलास, उदयपुर व 02. गणेशपिता लिम्बा निवासी खजूरी, फला फूटी तलाई, गोवर्धनविलास,उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफतार कर अभियुक्तों के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका डायमण्ड सोने-चंादीके आभुशण व रूपये बरामद किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलास, भगवती लाल स.उ.नि., गणेश सिंह हैडकानि.18, रामलाल हैडकानि.142, दिनेश सिंह कानि.678, दिनेश कुमार कानि.2682, शैतानराम कानि.3162, महेन्द्र कुमार कानि.2644, पकंज नागदा प्रशिक्षु. कानि., गणेश प्रशिक्षु. कानि., प्रदीप पटेल प्रशिक्षु. कानि., मयूरघ्वज सिंह प्रशिक्षु. कानि., लोकेश रायकवाल कानि.2252।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!