उदयपुर। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान तथा एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर स्वस्ळय जागरूकता को लेकर मेवाड़ मोटर्स की गली स्थित वासुपूज्य जैन मन्दिर से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर एचसीजी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के वरिष्ठ जोड़ रोग परामर्श चिकित्सक डॉ.प्रियांक गुप्ता ने वॉक प्रतिज्ञा दिला सभी को प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे के हड्डी रोग के लिए समय पर उपचार कर लेवे तो रोग की गंभीरता के खतरो से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा की अब उपचार आसान हो गए है परंतु इसके लिए रोगी को समय पर चिकित्सक की सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। फीजियोथेरेपिस्ट डॉ.विशाल भट्ट ने जोड़ों के रोग से बचाव हेतु नियमित एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नगर निगम मेयर गोविन्द सिंह टांक,लक्ष्मीनारायण-लीला नन्दवाना, चांदसिंह-श्रीमति कमला कांवड़िया, पुरुषोत्तम सिंह-श्रीमति देवकुंवर खींची, सहित अनेक वरिष्ठजनों को मेवाड़ी पगड़ी,माला,शॉल, ऊपरणा और मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया।
घुटना प्रत्यारोपण में नवीन तकनीक के उपयोग से मरीज 4 दिन में घर जा सकता-अहमदाबाद के जाने-माने वरिष्ठ जोड़ रोग परामर्श चिकित्सा एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ प्रियंका गुप्ता ने उदयपुर में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीनियर सिटिजन डे के अवसर पर जन सामान्य को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य हित में आयोजित एक वॉक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कही।
डॉ. प्रियंाक गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनसे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की जिससे कि वे गुणवत्ता पूर्वक जीवन जीते हुए शतायु रह सकें और आने वाली पीढ़ियों को अपने अनुभव के साथ स्वास्थ्य को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित कर सके।
उन्होंने आगे बताया कि नियमित वाक हड्डी और जोड़ से संबंधित रोगों की रोकथाम के लिए एक रामबाण हथियार की तरह काम करता है और वरिष्ठ नागरिक इसको अपनी नियमित जीवन शैली का अभिन्न भाग बनाएं इस पर जोर दिया।
जोड़ संबंधी रोगों के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि समय पर जोड़ संबंधी रोगों की रोकथाम न करने पर जोड़ों पर विकृतियों आ सकती हैं और जीवन कठिन हो सकता है। विकृतियां बढ़ने पर जोड़ों के प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ सकती है और प्रत्यारोपण करने के बाद भी सामान्य जीवन सुचारू रूप से जिया जा सकता है। वह अहमदाबाद में 35000 से अधिक जोड़ रोगियों का बिना ऑपरेशन सफल इलाज एवं 10000 से अधिक रोगियों का सफलतापूर्वक जोड़ प्रत्यारोपण छोटे चेहरे से और शीघ्र रिकवरी के साथ कर चुके हैं। आज के इस आयोजन में पूर्व में उनके द्वारा जोड़ प्रत्यारोपण का लाभ ले चुके रोगियों ने भी वाक पूर्ण की और जोड़ प्रत्यारोपण के बाद जीवन के सामान्य एवं सुचारु होने का जीवन्त उदाहरण प्रस्तुत किया।
आज के इस कार्यक्रम में एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद की तरफ से वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर विशाल भट्ट भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी लोगों को ऑपरेशन के पहले और बाद में आवश्यक फिजियोथेरेपी के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्था उदयपुर के महासचिव भंवर सेठ ने आए हुए अतिथियों का समुचित सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
