उदयपुर के नवनियुक्त कलेक्टर पोसवाल का किया स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। अनुष्का ग्रुप के द्वारा आज उदयपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर एवं मैजिस्ट्रेट श्री अरविंद कुमार पोसवाल का स्वागत किया गया ।  इस दौरान संस्थान निदेशक श्री राजीव सुराणा ने बताया कि आज अनुष्का ग्रुप की ओर से भूपेश परमार, प्रणय जैन, रविन्द्र सैनी एवं मीनल शर्मा ने सर का स्वागत करते हुए संस्थान के द्वारा गत 2 दशक से भी अधिक समय में किये गए विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, निःशुल्क कोचिंग, एस टी वी इत्यादि के बारे में श्री पोसवाल को अवगत कराया। इसी बीच श्री पोसवाल ने कहा कि जल्द ही अनुष्का ग्रुप के साथ सामाजिक सरोकार के तहत कोई नवाचार करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!