इस साल की थाना खैरवाडा की चैथी बडी कार्यवाही, करीब 30 लाख रूपये की अवैध शराब के 185 कार्टनो से भरा कन्टेनर ट्रक जब्त, 02 अभियुक्त गिरफतार

थाना खैरवाडा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरविकास शर्मा के द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरूद्व अभियान के तहत मुकेश कुमार सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व विक्रमसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत ऋषभदेव के निर्देशन में तेजकरण सिंह चारण थानाधिकारी, खैरवाडा मय टीम द्वारा कल दिनांक 13.09.2022 को एक लाल रंग का कन्टेनर जो आगे से सफेद व पिछे लाल रंग हो जिस पर बाॅडी पर ।छ।ै त्व्।क् स्प्छम्ै लिखा हुआ था। कन्टेनर के आगे पीछे एचआर 38 डब्ल्यू 2341 नम्बर की प्लेटे लगी हुयी थी। जिसमे अवैध अग्रेजी शराब के 185 कार्टन भरे हुए पाये गये। जिस पर कन्टेनर ट्रक चालक अलीम खाॅन पिता नूर मोहम्मद निवासी रीठट थाना पीनगांट जिला नूह, हरियाणा व खलासी सुफयान पिता कय्युम खाॅन निवासी बडरवल थाना अनखीर जिला पलवल, हरियाणा को गिरफतार कर कन्टेनर को जब्त किया जाकर प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः तेजकरण सिंह चारण थानाधिकारी, खैरवाडा, प्रभुलाल स.उ.नि., ताराचन्द हैड कानि.2159, संदीप कुमार कानि.2067, जिग्नेष कुमार कानि.2128, अंकुर कानि.1007
विशेष भूमिका-संदीप कुमार कानि.2067 व जिग्नेष कुमार कानि.2128।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!