आशाधाम आश्रम में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर आशाधाम आश्रम प्रांगण में सिस्टर डेनिसा की अध्यक्षता में मानसिक विमंदित दिव्यांगजन के साथ रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल जी पंडित को सिस्टर अंसिटा द्वारा राखी बांधकर किया गया। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में एडवोकेट निर्मल जी पंडित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह भाई बहनों का पवित्र बंधन का त्यौहार है, जिसे बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जता है और आशाधाम आश्रम में निवासरत सभी लाभार्थियों का परिवार का कोई अता पता नहीं होने के बावजूद भी आज निवासरत पुरुषों के इतनी बहने सामने निवास कर रही है जो राखी बांध रही है और बहनों के इतने भाई सामने हैं जिनके आप खुशी से राखी बांध रहे हैं। यह लोगों का एक खुशी वाला पवित्र त्यौहार है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी निवासरत लाभार्थियों को अपने भाई-बहन और परिवार जल्दी से जल्दी मिल जाए। साथ ही कार्यक्रम में मोहन गिरी गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर्व भारत के प्रत्येक परिवार में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है और यह रिश्ता अटूट बंधन और प्रेम का रहता है हम आश्रम में भी प्रत्येक निवासरत व्यक्ति का भी आपस में अटूट बंधन और प्रेम बंधा रहता है जो हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पत्रकार सुनील जी कलरा ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आगे की कड़ी में सभी लाभार्थी महिला पुरुषों ने आपस में राखी बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन त्यौहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम के अंत में सिस्टर डेनिसा ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया तथा कार्यक्रम का संचालन सिस्टर अमृता द्वारा किया गया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!