आपसी रंजिश के चलते की गयी हत्या के मामले में शेष अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। नाई थानान्तर्गत गत 30 अक्टूबर22 को प्रार्थी दलपत पिता हिरा जी निवासी थल, फला बुझड़ा, नाई, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे भाई लक्ष्मण की श्याम लाल पिता कन्हैयालाल निवासी बुझड़ा, कैलाश पिता भगा जी निवासी कोडियात, हेमन्त पिता मन्ना लाल निवासी कोडियात, नारायण पिता डालु निवासी कोडियात और अन्य दो व्यक्ति ने बेसबाॅल, तलवार लातों घुस्सों से मारपीट कर हत्या कर दी। इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो पप्पी उर्फ खेमराज चला रहा था जो लेकर उक्त जनों को ले भागा है, बोलेरो में देवीलाल बैठा था। यह सब बात चश्मदीद गवाह महेन्द्र ने मुझे बतायी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 143,147,148,149,341,302 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चूका है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण में शेष अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये थे। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्रवृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से आज दिनांक 12.11.2022 कोअभियुक्तखेमराज उर्फ पप्पी पिता कन्हैयालाल निवासी खेमच खेडा बुझडा को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः
01. श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई।
02. भरत सिंह हैडकानि.111।
03. संतोष कानि.।
04. ओमप्रकाश कानि.1568।
05. संदीप कुमार कानि.3097।
06. प्रदीप सिंह कानि.1176।
07. लोकेश रायकवाल सायबर सैल उदयपुर।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!