थाना प्रतापनगरः दर्शन सिह थानाधिकारी, प्रतापनगर मय टीम द्वारा ठोकर चैराहे पर स्थित शराब की दुकान पर 5150 रूपयों की लूट के मामले में आरोपी विवियन पुत्र नारायण लाल निवासी खटीक मोहल्ला, घोसुण्डा, चितोडगढ हाल कानपुर चोराहा, प्रतापनगर जिला उदयपुर को बाद पूछताछ अपराध प्रमाणित पाया जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ पुर्व में भी हिरणमगरी थाने में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज हो न्यायालय में जैर ट्रायल है। प्रकरण में अभियुक्त के कब्जे से 3150 रूपये भी बरामद किये है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः दर्शन सिहं थानाधिकरी, प्रतापनगर, चन्दन सिहं सउनि, विक्रम सिहं कानि. 1959, रामस्वरूप कानि. 314, नवलराम कानि. 2505
अग्रेजी शराब की दुकान में लूट करने के मामले में अभियुक्त महज 24 घण्टे में गिरफ्तार
