फतहनगर। शीतला सप्तमी का त्यौहार सोमवार को फतहनगर क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। रात्रि को महिलाओं ने विविध पकवान निर्मित किए तथा मध्य रात्रि बाद से ही शीतला माता की पूजा शुरू कर दी। नगर की अधिकांश महिलाएं अखाड़ा स्थित शीतला माता के स्थानक पर पहुंची तथा माता को बास्योड़ा चढ़ाया। पथवारी का पूजन किया और कहानियां सुन कर माता के गीत गाती हुई घरों की ओर लौटी। शीतला पूजन सुबह 9 बजे बाद तक भी चलता रहा। नेहरू बाल उद्यान एवं आवरीमाता मंदिर प्रांगण स्थित शीतला माता के स्थानक पर भी महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। घर पर लोगों ने ठण्डा भोजन किया। एक दूसरे के घर जाकर ओलिए की मीठी मनुहार भी की गई। ईंटाली,चंगेड़ी, सनवाड़, जेवाणा, खरतांणा समेत आस पास के गांवों में भी यह त्यौहार मनाया गया। दिन में लोगों ने एक दूसरे के यहां जाकर रंगों से होली खेली।

कुम्हारिन के घर से लाए गाजे-बाजे से गणगौर
शीतला सप्तमी के अवसर पर सोमवार को कुम्हारिन के घर से गणगौर लाने का क्रम दिन भर चलता रहा। गाजे-बाजे के साथ सजधज कर युवतियां गणगौर लेकर नगर के गली मोहल्लों से गीत गंुजायन करती निकली। नगर के बाजार में गणगौर लेकर निकलता युवतियों का एक समूह।
