उदयपुर। लायंस क्लब अशोका की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने आगामी लायन वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा एवं कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन ने कहा कि क्लब द्वारा समाजहित के सेवा कार्यों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ निरंतर जारी रखा जाएगा तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों लायन भुवनेश्वर माथुर, शकुंतला जैन, पंकज जानी एवं अरुण चौबीसा ने नई कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्लब के नए सदस्य श्री नीलेश डोडेजा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक के अंत में सचिव श्रीचंद खथूरिया ने गत लायन वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
