रोटरी क्लब वसुधा पदस्थापना समारोह आयोजित

समाज की जरूरतें आज भी है, सिर्फ उन जरूरतों की स्टाईल बदलीःअग्रवाल
उदयपुर। पूर्व प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी ने विश्व में मेजिक ऑफ रोटरी के कारण समाज में अनेक बदलाव आये है। रोटरी हमें बदलाव के जादूगर के रूप में समाज के सामनें प्रस्तुत करती है। समाज की जरूरतें आज भी है लेकिन सिर्फ जरूरतों की स्टाईल बदली है।
वे आज एक निजी होटल में आयोजित रोटरी क्लब वसुधा के पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज की आवश्कताओं को ध्यान में रखते हुए हमें कार्य करना है। जिदगी हमें रोज़ मिलती है लेकिन मौत सिर्फ एक बार मिलती है।जिदंगी में तकलीफें मिलेगी,मरनें के बाद मौत का भी अहसास नहीं होता है। समारोह मंें उन्होंने इसे नयी सदस्याओं मोना सहगल एवं भावना चौहान को शपथ दिलायी।
समारोह में क्लब की जीएसआर मधु सरीन ने क्जब अध्यक्ष श्रीमती शरद राठौड़,सचिव गरिमा बोर्दिया,किरण तलेसरा,अंजू सिंघवी,आशालता सिंघवी,सुषमा अरोड़ा,शकुन्तला पोरवाल,सुनीता भण्डारी,रजनी शर्मा,संगीता तातेड़,दीप्ति राठौड़,विनीता सिंघवी, कनक कावड़िया,अन्नपूर्णा गौड,सुमन लोढ़ा,मोना सहगल को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कारों से हमें वसीयत,सच्चाई एवं ईमानदारी मिलती है। सर्विस अबॉव सेल्फ को हमें जीवन उतारना चाहिये।
सहायक प्रान्तपाल मुकेश गुरानी ने इस मौके पर विद्या निकेतन बड़गांव इन्टरेक्ट क्लब एवं हैप्पी होम इन्टरेक्ट क्लब के अध्यक्ष व सचिव को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट छोटा या बड़ा नहीं होता है, वह उस प्रोजेक्ट के कार्य से बड़ा होता है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शरद राठौड़ ने कहा कि इस वर्ष वे सभी सदस्याओं की आशाओं पर खरी उतरनें का प्रयास कर समाज सेवा में बड़ा काम करेगी।
प्रारम्भ मंे क्लब सदस्याओं ने ईश वंदना, रजनी शर्मा ने फोर वे टेस्ट की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विनीता सिंघवी ने किया। अंत में आभार सचिव गरिमा बोर्दिया ने व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!