मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बांसवाड़ा दौरा, बरवाला राजिया पहुचने पर किया स्वागत

बांसवाड़ा,   मई,/ मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने गुरुवार को बांसवाड़ा जिले के दूरस्थ गांव बरवाला राजिया में महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आयोजित शिविर के अवलोकन के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबोधित के दौरान  यह मौजूद थे।

इस दौरान् जलसंसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री अर्जुनंिसंह बामनिया, जिलाप्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, राजस्थान श्रम सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं बांसवाड़ा जिला प्रभारी श्री जगदीश राज श्रीमाली,संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजयपाल लाम्बा, जिला कलक्टर श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक अभीजित सिंह,उपजिला प्रमुख श्री डॉ विकास बामनिया,नगरपरिषद के सभापति श्री जैनेन्द्र त्रिवेद्वी, गढी प्रधान श्रीमती कान्ता भील, समाजसेवी चादमंल जैन, पूर्व विधायक रमेंश पण्डया, नानालाल निनामा, विकेश मेहता,तपन मेधावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश टेलर,सहित सरपंचगण, प्रधानगण बडी संख्या में जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रारंभ में समाजसेवी श्री चादमंल जैन ने स्वागत  व अभिन्नद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का साफा बांधकर सूत की माला कर जनप्रतिधियों ने स्वागत किया वही आबापुरा के जनप्रतिधियों ने हालादेव बावसी की तस्वीर भेट की। एवं जनप्रतिनिधियों ने 51 किलो की फूलो की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया व मॉ त्रिपुरा सुन्दरी की तस्वीर भी भेट की। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार बुजमोहन तुफान ने किया।

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की अगवानी
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के बांसवाडा जिलें की ग्राम पंचायत बरवाला राजिया पहुचने पर हैलीपेड पर जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा व जिला पुलिस अधीक्षक अभीजित सिंह ने मुख्यमंत्री जी की अगवानी की। टीएडीमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत जी को सूत की माला पहनाकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।

राजस्थान श्रम सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष ने कुशलगढ नगरपालिका के शिविरों का किया अवलोकन
बांसवाडा,  4 मई/ राजस्थान श्रम सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं बांसवाड़ा जिला प्रभारी श्री जगदीश राज श्रीमाली ने गुरुवार को कुशलगढ में नगरपालिका के वार्ड नम्बर 5 के वागडीयाफला व नगरपालिका कुशलगढ के स्थार्ठ कैम्पों का अवलोकन किया और लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ को बताया।  श्री श्रीमाली ने शिविर के अवलोकन कर लाथार्थियों को विािन्न 10 योजनाओं के अलग- अलग पंजीयन करने वाले लाभार्थियों का गारण्टी कार्ड वितरण किये।

70 वर्षीय मनजी का खाता खुलने से खिला चेहरा
बांसवाड़ा, 4 मई। महंगाई राहत कैप, प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों के तहत गुरूवार को चिडि़यावासा में आयोजित शिविर में 70 वर्षीय मनजी पुत्र गांगजी की समस्या का हाथो-हाथ निदान होने से उसका चेहरा खिल उठा।

        विकास अधिकारी केदारनाथ ने बताया कि चिडियावासा में शिविर के दूसरे दिन 873 परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान 70 वर्षीय मनजी पुत्र गांगजी निवासी रूजिया उपस्थित हुआ। उसने अपनी आप बीती और परेशानी से अवगत कराया और बताया कि मैं परिवार में अकेला हूं,  मुझे पेंशन नहीं मिल रही है और मेरा आर्थिक अभाव के कारण बैंक में खाता भी नहीं खुला है। इस पर विकास अधिकारी ने नारायण चौधरी द्वारा व्यक्ति की मदद हेतु फोटो कॉपी, बैंक का खाता खुलवाने जनाधार एक सहयोगी को नियुक्त किया और खाता खुलवाने बड़गांव भेजा। पैसे नहीं होने से वह वापस आए तब उसे 650 रूपये मदद के रूप में देकर खाता खुलवाने वापस भेजा और खाता खुलवाया वहीं एक व्यक्ति का जनाधार बनवाकर लाभान्वित किया गया।

        शिविर में स्थानीय सरपंच, प्रधान निर्मला, विकास अधिकारी केदारनाथ चौधरी, सहायक विकास अधिकारी राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ लेने हेतु गारंटी कार्ड प्राप्त किये।

शिविरों में आशातीत उपलब्धियां अर्जित
115 शिविरों में 5,65,952 गारंटी कार्डों का वितरण कर 1 लाख 7 हजार 48 परिवार लाभान्वित
बांसवाड़ा, 4 मई।  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित किये जा महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे शिविरों में आमजन को लाभान्वित किये जाने को लेकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित हो रही है।

बांसवाड़ा जिले की विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में  गुरूवार 4 मई तक सम्पन्न 115 शिविरों में 5,65,952 गारंटी कार्डों का वितरण कर 1,07,048 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है।

जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि घाटोल पंचायत समिति क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में सम्पन्न शिविरों में 73,082 गारंटी कार्डों का वितरण कर 13,197 परिवारों, सज्जनगढ़ क्षेत्र में 8 शिविरों में 65,595 गारंटी कार्ड का वितरण कर 11,618 परिवारों, गढ़ी क्षेत्र में 9 शिविरों में 47,146 कार्ड का वितरण कर 8,210 परिवारों, कुशलगढ़ क्षेत्र में 9 शिविरों में 45,515 गारंटी कार्ड का वितरण कर 8,057 परिवारों, अरथूना क्षेत्र में 9 शिविरों में 45,252 गारंटी कार्ड का वितरण कर 7,917 परिवारों, बांसवाड़ा क्षेत्र में 7 शिविरों में 39,879 गारंटी कार्ड का वितरण कर 7,426 परिवारों, तलवाड़ा क्षेत्र में 8 शिविरों में 38,135 गारंटी कार्ड का वितरण कर 6,901 परिवारों, बागीदौरा क्षेत्र में 7 शिविरों में 35,897 गारंटी कार्ड का वितरण कर 6,794 परिवारों, गांगड़तलाई क्षेत्र में 9 शिविरों में 36,363 गारंटी कार्ड का वितरण कर 6,145 परिवारों, छोटीसरवन में 8 शिविरों में 38,179 गारंटी कार्ड का वितरण कर 6,900 परिवारों तथा आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की पंचायतों में सम्पन्न 7 शिविरों में 37,188 गारंटी कार्डों का वितरण कर 6,971 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र नगर परिषद् में अब तक सम्पन्न 19 महंगाई राहत कैंप और प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिविरों में कुल 63,642 गारंटी कार्ड का वितरण कर 17,019 परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जिनमें नगरपरिषद् बांसवाड़ा में 9 शिविरों में 37,825 गारंटी कार्ड का वितरण कर 11,015 परिवारों, कुशलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 4 शिविरों में 15,018 गारंटी कार्डों का वितरण कर 3,424 परिवारों तथा परतापुर-गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र में सम्पन्न 6 शिविरों में 10,799 गारंटी कार्डों का वितरण कर 2,580 परिवारों को लाभान्वित किया गया।

पंजीयन में भी मिल रही सफलता
इसी तरह गुरूवार 4 मई तक सम्पन्न शिविरों में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पंजीयन कार्यों में भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है, जिनमें अन्नपूर्णा योजना में 84,683 चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 94,114 चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 94,114, ऊर्जा (कृषि) में 4,215, ऊर्जा (घरेलु) में 66,457, गैस/एलपीजी में 41,358, गैस/एलपीजी (बीपीसीएल) में 20,248, गैस/एलपीजी (एचपीसीएल) में 8,768, गैस/एलपीजी (आईओसीएल) में 12,338, कामधेनु योजना में 62,756, पेंशन योजना में 43,686, ग्रामीण रोजगार योजना में 71,054 तथा शहरी रोजगार योजना में 3,515 का पंजीयन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!