बिजली कटौती पर जताया रोष। डीपी लगाने की माँग

उदयपुर। हिरण मगरी क्षेत्र में अघोषित , बेमियादी बिजली कटौती को लेकर उदयपुर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी सचिव अमित श्रीवास्तव ने एईएन मनीष राय से मुलाक़ात कर स्थाई समाधान करने की बात कही। अमित ने बताया कि हिरण मगरी में ख़ास कर आदर्श नगर न्यू विद्या नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में बिजली की कटौती से आम जन परेशान है। सरकार की तैयारी नाकाफ़ी है। लोड बढ़ने के कारण ये समस्या हो रही है।

हाउसिंग बोर्ड , आदर्श नगर में डीपी लोड के कारण बिजली में समस्या आ रही है। इस पर एईएन मनीष रॉय ने जल्द जगह देख नई डीपी लगाने की बात कही।
इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव , हितेश आहूजा , अभिजीत सिंह अन्य मोजूद्द थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!