फतेहसागर पर यातायात व्यवस्था

उदयपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चन्द्रशील शहर ने बताया कि फतेहसागर पर यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी।
01.फतेहसागर पर सप्ताह के प्रत्येक दिन प्रातः 06ः00 से 09ः00 बजे तक दुपहिया, तिपहिया, चार पहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का काला किवाड व नीलकण्ठ महादेव दोनों तरफ से प्रवेश पूर्व की भाति निषेध रहेगा।
02.फतेहसागर पर कालाकिवाड से प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहनों का सांय 04ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सप्ताह के प्रत्येक दिन प्रवेश निषेध रहेगा। इस समय के दौरान चारपहिया वाहन नीलकण्ठ महादेव रास्ते से फतेहसागर पर प्रवेश कर सकेंगे।
03. आमजन को सूचित किया जाता है कि फतेहसागर परसप्ताह के प्रत्येक दिन प्रातः 06ः00 से 09ः00 बजे के प्रतिबंधित समय को छोडकर दुपहिया व तीन पहिया वाहनो के प्रवेश की कोई पाबंदी नही रहेगी।
प्रायः यह सामने आया है कि कुछ आॅटो चालक पर्यटकों व आमजन को गुमराह कर उनको कालाकिवाड से प्रवेश निषेध की बात कहकर उनसे अधिक किराया वसूलने के लिए नीलकण्ठ महादेव की तरफ से फतेहसागर पर लेकर आते है। अतः आमजन को सूचित किया जाता है कि फतेहसागर पर सप्ताह के प्रत्येक दिन प्रातः 06ः00 से 09ः00 बजे के अलावा चारपहिया वाहनों को छोडकर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश की कोई पाबंदी नहीं है।
पर्यटकों व आमजन को गुमराह करने वाले ऐसे आॅटो चालको पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!