पेंशन वितरण सैल के लिए 16 नवीन पदों का सृजन

जयपुर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग में नवगठित केन्द्रीय पेंशन वितरण एवं मॉनिटरिंग सैल के लिए 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है।

श्री गहलोत की मंजूरी से विभाग में सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-1 व कनिष्ठ लेखाधिकारी के 8-8 पदों का सृजन हो गया है। इससे पेंशनर्स के ऑटोमेटिक बिल जनरेट हो सकेंगे और पेंशनर्स को भुगतान सुचारू रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा नवीन पदों का सृजन सामाजिक सुरक्षा की कड़ी में उपयोगी साबित होगा।

—-

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!