75 महिलाओं का हुआ सम्मान
उदयपुर। पंचवटी समिति द्वारा आज होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष मनीष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमावत, विशिष्ट अतिथियों मे सुशील दशोरा सुषमा कुमावत, ओमप्रकाश अग्रवाल, डीपीएस संस्थापक गोविंद अग्रवाल तथा बी.एल. पालीवाल मौजूद थे। इस अवसर पर महिला क्लब की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में पंचवटी समिति के अध्यक्ष सव्यसाची भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला क्लब की अध्यक्ष प्रवीना पोरवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 75 महिलाओं का सम्मान किया गया, साथ ही पंचवटी क्षेत्र के वृद्धजनों का भी सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पंचवटी में निवासरत वृद्ध जन सम्मान समारोह मे पंचवटी के वरिष्ठ महेश पुरी गोस्वामी, तेज सिंह मनावत, श्रीमति आशालता कच्छवा, श्रीमति शोभा बाबेल, श्रीमती सुधा आचार्य, श्रीमती शोभा बाबेल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पंचवटेश्वर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करवानें का तय किया गया जिसमे आने वाले वर्ष में मंदिर को भव्य सवरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर पंचवटी महिला क्लब की महिला क्लब की अध्यक्षा प्रवीणा पोरवाल सचिव कुसुम भंसाली, डा मीना बाबेल कोषाध्यक्ष परवीन, संरक्षक अनीता भटनागर , प्रमिला पोरवाल ,गुंजन, शिल्पा ने भी महिला का हाऊजी गेम व महिला सम्मान समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम में पंचवटी समिति के सदस्य दीपक जैन, मनीष आचार्य, प्रफुल मनावट मनीष जोशी नवीन उपाध्याय एवं नारायण शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद अजय पोरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक यतींद्र बाबेल द्वारा दिया गया।
पंचवटी समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
