उदयपुर, 23 सितंबर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से संबö राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मोती चौहट्टा उदयपुर में शनिवार 24 सितंबर को प्रातः 8 से 12 बजे तक निःशुल्क प्रतिश्याय अनुर्जता जन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर महेश दीक्षित ने बताया कि शिविर में बाल रोग, नाक से पानी आना, नाक बन्द रहना, खांसी आना, अधिक छींक आना इत्यादि लक्षणों का निःशुल्क उपचार एवं औषध वितरण किया जाएगा।
निःशुल्क प्रतिश्याय अनुर्जता जन्य रोग चिकित्सा शिविर
