दुपहिया वाहन चोरी के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 मोटरसाइकिल बरामद व 12 वारदातों का खुलासा

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानान्तर्गत गत दिनांक 20 सितम्बर 22 को प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी कापडियों का खेडा, खेरोदा हाल मेघवालो की घाटी, टीला खेडा रोड, देबारी, प्रतापनगर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं दिनांक 08 सितम्बर 22 को मेरे गॉव से हिरणमगरी, कुम्भानगर सेक्टर 4 मैं आया था। जहॉ पर मैने मेरी मोटरसाईकिल न. त्श्र27ैछ3582 को समय प्रातः 6.00 बजे कुम्भा नगर में म.न. 37 के बाहर खडी की थी तथा वापस सायं 4.00 बजे वापस आकर देखा तो मुझे मेरी मोटरसाईकिल नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के निर्देशन में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचनाआंे के आधार पर हिरणमगरी सेक्टर 05 से नाकाबन्दी के दौरान प्रकरण की मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्तो को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा दी गई सुचनाओं के आधार पर कुल 08 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। अभियुक्त कैलाश राव द्वारा कुल 12 वारदाते मोटरसाईकिल चोरी की स्वीकार की व खुद के चाचा मोहनलाल राव के घर से चांदी की रकमे चोरी करना कबुला किया गया तथा अभियुक्त मनोहर सिह द्वारा कैलाश राव के साथ मिलकर 06 मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः- कैलाश राव पिता बंशीलाल निवासी सालवीयो का मोहल्ला, कलडवास, प्रतापनगर जिला उदयपुर, मनोहर सिह पिता अमर सिह निवासी बडला चैक, कलडवास, प्रतापनगर जिला उदयपुर।

अभियुक्तगण की निशादेही से बरामद की गयी मोटरसाइकिले जिसकी सूची निम्नलिखित हैः-


टीम सदस्य:- 01. रामसुमेर मीणा थानाधिकारी, हिरणमगरी, नवलसिंह स.उ.नि., रामजीलाल कानि.1985, किरण कुमार कानि.850, मुकेश कुमार कानि.1525, लोकेश रायकवाल कानि.2252 सायबर सैल उदयपुर।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!