उदयपुर के निर्देशन में अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर, उदयपुर की टीम द्वारा अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर के सीसीटीवी कैमरो की मदद से उदयपुर शहर में यातायात नियमों की पालना नही कर पुलिस से बचने के लिए गलियों व अन्य शाॅर्टकट रास्तो से निकलने वाले लोगो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 04.10.2022 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 135 वाहनो के फोटो लिए गये। जिनके चालान बनाकर संबंधित वाहन स्वामी के घर चालान भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
