झूठे और गलत मैसेज की होगी पहचान, पुलिस को मिलेगा फायदा

साइबर सुरक्षा हैकथॉन ‘‘कवच- 2023’’ में गिट्स के विद्यार्थियों ने बनाया प्रोजेक्ट
उदयपुर। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज(गिट्स) उदयपुर के मेधावी विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा हैकथॉन ‘‘कवच- 2023’’ एवं ‘‘आई. स्टार्ट हैकथॉन-2023’’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे उदयपुर सम्भाग का नाम रोशन किया।
संस्थान निदेशक डॉ. एनएस. राठौड ने बताया कि हैकथॉन भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी पहल हैं। जो दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के साथ-साथ सरकारी व गैर सरकारी तंत्र के समस्याओं का नवाचार के माध्यम से सस्ता एवं सुलभ समाधान प्रदान करता हैं। इसी के तहत राजस्थान सरकार द्वारा संचालित आई स्टार्ट आइडिया थॉन सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें उदयपुर सम्भाग के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
जलकुम्भी तथा अन्य प्लास्टिक कचरे की सफाई में लागत कम होगी
गिट्स के छात्र हर्षित बोराना, चार्वी बापना, पार्थ शर्मा, शिवम् मिश्रा और नितिन पुरोहित ने अपने नवाचार आइडिया के माध्यम से 350 टीमों को पछाडते हुए उदयपुर और बांसवाड़ा सम्भाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। छात्रों द्वारा बनाया गया यह प्रोजेक्ट उदयपुर की झीलों में पनप रही समस्या जलकुम्भी एवं प्लास्टिक कचरे की सफाई कम से कम लागत में करेगा।
दोहरी उपलब्धि, ‘कवच 2023’ में भी रहे प्रथम
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् नई दिल्ली, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरों तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय ग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में ग्रेटर नोयडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मेनेजमेंट में ‘कवच 2023’ का आयोजन हुआ था। 36 घण्टे तक चलने वाले इस साइबर सुरक्षा हैकथॉन में पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान आदि प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें गिट्स के मेधावी छात्र ऋषभ डांगी, मयंक पालीवाल, सुजल सोनी, विशाल सिंह, शालीनी जोशी एवं दिव्यांशी श्रीमाली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख बीस हजार रुपए का पुस्कार अपने नाम किया।
झूठे और गलत मैसेज की कराएगा पहचान
गिट्स के छात्रों द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट झूठे व गलत मैसेज की पहचान ही नहीं कराएगा, बल्कि सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएगा। इससे सम्बन्धित अधिकारी उचित कार्यवाही कर सकेगा। इसी हैकथॉन में गिट्स के विद्यार्थी कुशल शर्मा, आदित्य कुमार, जानवी कुमावत, भव्यराज सिंह, मुग्ध माथुर एवं रिंकु कुमार राव ने पुलिस ट्रेसिंग डिवाइस बनाकर द्वितीय स्थान पर रहे। यह प्रोजेक्ट पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान उनकों ट्रेस करेगा। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित पूरे गिट्स परिवार ने स्नेहिल शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!