35 साल बाद उदयपुर की वैकुण्ठ स्पोर्ट्स अकादमी को मिला गौरव
उपमहापौर ने किया सैकेण्ड राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
उदयपुर। टेबल टेनिस खिलाड़ियों को निखारने एवं उन्हें तराशते हुए मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध उदयपुर की वैकुण्ठ स्पोर्ट्स अकादमी को सैकण्ड राजस्थान रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन का , गौरव मिला है। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को नगर निगम उदयपुर के उपमहापौर पारस सिंघवी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यकर्म की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक तुषार मेहता ने की। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष मायापुर वासी रहे।
मुख्य अतिथि सिंघवी ने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल मैदान पर खेल भावना एवं अनुशासन के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सिंघवी ने खिलाडियों को हार-जीत से परे उठकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस वृहद स्तरीय आयोजन के लिए वैकुण्ठ स्पोर्ट्स अकादमी एवं सभी सहयोगियों को आभार जताया।
आयोजन समिति के सचिव दीपक डांगी ने आयोजन के साथ जिले में टेबल टेनिस की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस्कॉन के मायापुर वासी ने बच्चों को आर्शीवचन प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जंयत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता मे राज्य से लगभग 250 खिलाड़ी शिरकत कर रहे है। अंतरराष्ट्रीय लेवल की खिलाड़ी राखी अटल और कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
हाल ही राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने वाली राखी अटल को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस आयोजन के सहसचिव तरुण वर्मा उक्त व्यक्तियों का कार्यकम को सफल बनाने में अविनाश कुमावत, नवीन यादव, मनोज चौहान, दिव्या गौतम, महिमा, वैभव, प्रणय, अदीत, जितेंद्र , संजय डांगी, हितेश भंडारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। अंत में आभार अविनाश कुमावत ने जताया। संचालन सुनील व्यास ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिंघवी व अध्यक्ष तुषार मेहता ने टेबल टेनिस खेल कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।
