राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सेन्ट्रल वाॅर रूम, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा वाॅर रूम का गठन करते हुए लोकसभा वाॅर रूम के प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से पंकज कुमार शर्मा को लोकसभा वाॅर रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया।
उदयपुर कांग्रेस के नीवर्तमान प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पंकज कुमार शर्मा वर्तमान में पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता है। शर्मा 40 साल से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस), सेवादल कांग्रेस, बूथ, वार्ड, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। शर्मा शांति अहिंसा प्रकोष्ठ व 50 वीं वर्षगांठ समारोह समिति बांग्लादेश आजादी युद्ध, 1971 के जिला संयोजक के साथ ही प्रदेश में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ वॉलंटरी सेक्टर, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी एवं साहित्यकार कल्याण कोष प्रबंधन समिति, 20 सूत्री कार्यक्रम विभाग जैसी कई समितियों में सदस्य रह चुके है।
शर्मा ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।